जीवित रहोगे तब , पानी बचाओगे जब

“जल संतोष” एक पेटेंट और भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक है, जिसे मुख्य रूप से बोरवेल को रिचार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह तकनीक मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित विशेषज्ञ संतोष वर्मा द्वारा विकसित की गई है और इसे भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा “वाटर हीरो” पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

जल संतोष तकनीक की मुख्य विशेषताएं:
सोक पिट-लेस तकनीक (Pit-less Technology): इसमें पारंपरिक तरीकों की तरह बड़े गड्ढे (pits) खोदने की जरूरत नहीं होती, जिससे जगह की बचत होती है।

रखरखाव मुक्त (Maintenance Free):
यह सिस्टम “जीवन भर के लिए रखरखाव खर्च से मुक्त” है, जिसे घर का कोई भी सदस्य द्वारा मात्र 10 सेकंड में बारिश गिरते हुए या बारिश बंद होने पर भी साफ़ कर सकता है

कार्यप्रणाली:
यह गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत (Gravitational Principle) पर काम करता है। छत से आने वाले पानी के पाइप के साथ ” जल संतोष” को जोड़ा जाता है, जो कचरे को साफ कर पानी सीधे बोरवेल में भेज देता है।

आसान इंस्टालेशन:
इसे आसानी से दीवार पर लगाया जा सकता है और स्थानीय प्लंबर भी इसे फिट कर सकते हैं।

इस तकनीक से जल संकट कैसे दूर किया जा सकता है?
यह तकनीक जल संकट के समाधान में निम्नलिखित प्रकार से सहायक है:
भूजल स्तर में सुधार: यह सीधे बोरवेल को रिचार्ज करती है, जिससे गिरता हुआ जलस्तर तेजी से ऊपर आता है।
इसके माध्यम से सूखे हुए बोरवेल भी मात्र एक से दो घंटे की अच्छी बारिश में फिर से पानी देना शुरू कर सकते हैं।

जल संकट का एकमात्र समाधान:
इस तकनीक के उपयोग से किसी भी शहर को मात्र 1 से 3 बरसाती मौसमों के भीतर सूखा मुक्त बनाया जा सकता है।

पिछले 25 वर्षों से “जल संतोष” द्वारा लाखों परिवारों ने गंभीर जल संकट से मुक्ति पायी है।
“जल संतोष है जहाँ, जल से संतोष है वहाँ”

Santosh Verma
(Expert Planner & Consultant of Water harvesting Technique)
9827016077
SINCE-2001
www.jalsantosh.in

#jalsantosh #waterharvesting #rainwaterharvesting #watercrises #catchtherain #जलसंतोष

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top